बिटकॉइन (Bitcoin) जैसी क्रिप्टोकरेंसीज आज कल काफी चर्चा में हैं। इन क्रिप्टोकरेंसीज की आसमान छूती कीमतों के बीच हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या भारत में हम बिटकॉइन खरीद सकते हैं। आरबीआई के पुराने आदेश के चलते अभी तक इसे लेकर असमंजस की स्थिति थी। लेकिन अब निवेशकों के लिए राहत की बात है। सोमवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इस मामले में अपना रुख स्पष्ट कर दिया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर रोक नहीं थी। आरबीआई के इससे पहले रोक संबंधी नोटिफिकेशन को सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है।
बता दें कि देश के बड़े बैंकों एचडीएफसी (HDFC Bank), ICICI बैंक और SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ने हाल ही में वर्चुअल करेंसीज में डील करने वाले ग्राहकों को सेवाएं नहीं देने का फैसला किया था और ऐसे खाताधारकों के अकाउंट को बंद करने की बात कही थी। इससे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले निवेशक परेशानी में आ गए थे।
0 Comments